Ads by HostGator

Tuesday 21 July 2015

एक बार ब्राजील में हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया, बस एक बन्दर बचा जो जहाज के अन्दर बैठा था..

एक बार ब्राजील में हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया, बस एक बन्दर बचा जो जहाज के अन्दर बैठा था.. संयोगवश बन्दर अपेक्षाकृत बुद्धिमान था और हमारी भाषा समझ बोल सकता था.. अधिकारीगण अस्पताल गए और उससे कुछ जवाब तलब किये..
अधिकारीगण : जब जहाज उड़ा तब सवारी क्या कर रहे थे? 
बन्दर : अपना बेल्ट बांध रहे थे..
अधिकारीगण : एयर होस्टेज क्या कर रही थी?
बन्दर : गुड मार्निंग बोल रही थी..
अधिकारीगण : पायलट क्या कर रहे थे?
बन्दर : सिस्टम चेक कर रहे थे..
अधिकारीगण : तुम क्या कर रहे थे?
बन्दर : आदमियों को देख रहा था..
अधिकारीगण : 10 मिनट बाद लोग क्या कर रहे थे?
बन्दर : खा-पी रहे थे..
अधिकारीगण : एयर होस्टेज क्या कर रही थी?
बन्दर : लोगों को सर्व कर रही थी..
अधिकारीगण : पायलट क्या कर रहे थे?
बन्दर : स्टेयरिंग हैंडल कर रहे थे..
अधिकारीगण : तुम क्या कर रहे थे?
बन्दर : खा रहा था और सामान इधर-उधर फेंक रहा था..
अधिकारीगण : 20 मिनट बाद सवारी क्या कर रहे थे? 
बन्दर : कुछ सो रहे थे और कुछ पढ रहे थे..
अधिकारीगण : एयर होस्टेज?
बन्दर : मेक-अप..
अधिकारीगण : पायलट?
बन्दर : स्टीयरिंग हैंडल कर रहे थे..
अधिकारीगण : और तुम?
बन्दर : कुछ नहीं..
अधिकारीगण : जहाज दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले लोग क्या कर रहे थे? 
बन्दर : सारे सो रहे थे..
अधिकारीगण : पायलट क्या कर रहे थे?
बन्दर : एयर होस्टेज को हैंडल कर रहे थे..
अधिकारीगण : और तुम?
बन्दर : स्टीयरिंग हैंडल कर रहा था..

No comments: